आंवला: आंवला में महिला ने चार लोगों पर कराया मारपीट, कान पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
Aonla, Bareilly | Dec 12, 2025 आंवला थाना क्षेत्र के गांव विजयी नगला में एक महिला ने गुरुवार की देररात चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके पति के कान पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।