आंवला: आंवला में बेटे ने पिता पर जानलेवा हमला किया, कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस ने किया बचाव
Aonla, Bareilly | Dec 11, 2025 आंवला में एक बेटे ने अपने पिता पर कमरे में बंद कर जानलेवा हमला किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर घायल पिता को बचाया और उपचार के लिए भेजा। आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे कस्बे के रामनगर रोड यूनियन बैंक के पास हुई।