हथुआ निवासी विधायक अमरेंद्र पाण्डेय एवं सतीश पाण्डेय के द्वारा प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ थावे भवानी के श्रृंगार हेतु सोमवार दोपहर भव्य आभूषण अर्पित किए गए। इस अवसर पर माँ के श्रृंगार में उपयुक्त मुकुट, हार, चौपर हार, झुमका, बिंदी सहित अन्य कीमती आभूषण श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए। आभूषण अर्पण के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।