भरगामा: वज्रपात की चपेट में आई मासूम की हालत गंभीर, आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग उठी
भरगामा प्रखंड क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। शनिवार को प्रखंड के मंगलवार ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या-07 में आकाशीय बिजली (वज्रपात/ठनका) आम के पेड पर गिरने से पेड के पास खडी स्व सिकन्दर मिश्रा की 13 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।