किरनापुर: मंगोली खुर्द में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 96 ट्रॉली रेत जब्त
जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने किरनापुर तहसील के ग्राम मंगोली खुर्द में शनिवार लगभग शाम 3 10 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 96 ट्रॉली रेत जब्त की। उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि प्रशासन को अवैध रेत भंडारण की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर