गैरतगंज: जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती; गैरतगंज में थी ड्यूटी
जनगणना कार्य में ड्यूटी कर रही एक शिक्षिका की अचानक तबियत बिगड़ गई तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीषण गर्मी के बीच काम कर रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा है। गुरुवार शाम 7:30 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार गैरतगंज नगरीय क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी में तैनात महिला शिक्षिका और प्रगणक मीरा व्यास भीषण गर्मी की चपेट में आने से अस्वस्थ हो गईं। मी