स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोली वासुदेवपुर में झगड़ा कर रहे दो ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 9, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौली वासुदेवपुरम में झगड़ा कर रहे दो ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि ग्राम बरोली वासुदेवपुर निवासी दो व्यक्ति गांव में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।