लोहरदगा: सेन्हा- घाघरा मुख्य पथ पर मित्र से मिलने जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल
सेन्हा थाना क्षेत्र निवासी गुंदर मुंडा का पुत्र रितेश मुंडा बाइक पर सवार हो अपने मित्र से मिलने घाघरा जा रहा था इसी क्रम में सेन्हा- घाघरा मुख्य पथ पर उसका बाइक अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है! घटना की सूचना मिलकर परिवार वाले भी सदर अस्पताल पहुंच गए!