उधवा: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीड़ी कारोबारी से ₹1.20 लाख की लूट की
तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक बीड़ी कारोबारी को निशाना बनाते हुए 1 लाख 20 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे घटना की जानकारी मिली है।