Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
solannews
नेपाल के मुस्तांग जिला में आया भारी लैंडस्लाइड
Solan, Solan
| Sep 28, 2026
MORE NEWS
Solan में युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता देखें लाइव
Solan, Solan | Sep 28, 2026
Solan में चुनाव आयोग के खिलाफ सोलन में कांग्रेस का प्रदर्शन
Solan, Solan | Sep 28, 2026
Solan में बदला मौसम का मिजाज बारिश के बाद लोगों को हुआ ठंड का एहसास गर्म वस्त्र निकले।
Solan, Solan | Sep 28, 2026
Solan में चुनाव आयोग सहित भाजपा नेताओं का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस के नेता
Solan, Solan | Sep 28, 2026
मुबारक हिमाचल... एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर गोल्ड जीतने वाली हिमाचल की स्वर्ण-कन्याएं पहुंचीं धर्मशाला, पुष्पा राणा की कप्तानी में ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत… . भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा माहौल, बेटियों की ऐतिहासिक जीत पर हिमाचल को गर्व...
Solan, Solan | Sep 28, 2026
भयानक भूस्खलन... शिमला के रोहड़ू में लैंडस्लाइड से सड़क बंद, जांगलिख पुल के पास पहाड़ी से गिरा भारी मलबा...
Solan, Solan | Sep 28, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल 308 पहियों वाला महाबली… आखिर इसके अंदर क्या है?”
Solan, Solan | Sep 28, 2026
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भव्य आयोजन कुनिहार, 27 सितंबर, 2026। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), पंचकूला के तत्वावधान में 27 सितंबर, 2026 को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण पर केंद्रित एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (Capacity Building Programme) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय “Promoting Mental Health and Wellness Among Students” रहा। कार्यशाला में श्रीमती अंजू बाला कटवाल तथा श्रीमती नमृता जेम्स ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सहभागिता की। अपने विशेष मार्गदर्शन और व्यावहारिक सुझावों से उन्होंने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रभावी और उपयोगी बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन को ज्ञान, सकारात्मकता और नई ऊर्जा के प्रकाश का प्रतीक मानते हुए कार्यक्रम के सफल एवं सार्थक आयोजन की मंगलकामना की गई। कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रतिभागी शिक्षकों से अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ भी करवाई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों की भावनात्मक आवश्यकताओं को समझने, तनाव के संकेतों को पहचानने तथा विद्यालय में सकारात्मक, सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण विकसित करने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती अल्का भारद्वाज जी ने कहा कि विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास का भी महत्वपूर्ण आधार है। शिक्षकों को विद्यार्थियों की भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उन्हें सुरक्षित, सहज और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए रिसोर्स पर्सन श्रीमती अंजू बाला कटवाल एवं श्रीमती नमृता जेम्स का उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागी शिक्षकों के प्रति भी धन्यवाद प्रकट करते हुए उनके सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या द्वारा उन्हें फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक श्री समीर गर्ग एवं श्रीमती अदिति गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने ऐसे क्षमता संवर्धन कार्यक्रमों को शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता को समृद्ध करने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्रतिभागी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की भावनात्मक जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और उनका सहयोग करने के लिए नई में दृष्टि एवं उपयोगी रणनीतियाँ प्रदान कीं। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव के साथ हुआ।
Solan, Solan | Sep 28, 2026
नेपाल के मुस्तांग जिला में आया भारी लैंडस्लाइड - Solan News