गायघाट: दहिया पछियारी टोला में आग से एक परिवार का घर जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बोआरीडीह पंचायत के दहिया पछीयारी टोला में आग लगने से एक परिवार के घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। इस घटना में राधेश्याम सिंह का करीब चार लाख से अधिक की संपत्ति जल गया।