कटनी नगर: वेतन विसंगति को लेकर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
मप्र शासन के सभी विभागों में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारी जो 25 वर्षों से नियमित कर्मचारियों की तरह सेवा दे रहे हैं शासन द्वारा मजदूरी आवंटन बजट के तहत 5 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है वर्षों से इस विसंगति को दूर करने अंशकाली कर्मचारी मांग कर रहे हैं। मांग को लेकर आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिले के अंशकालीन कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुँचे सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।