धनौरा: गजरौला इंद्रा चौक पर तेज रफ्तार कैंटर ने कार में मारी टक्कर, गुस्साए कार चालक ने कैंटर चालक की पिटाई की
गजरौला। शहर के इंद्रा चौक पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलटने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद गुस्साए कार चालक ने कैंटर चालक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कैंटर तेज गति से इंद्रा चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी।