उज्जैन शहर: अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का शक, पुलिस ने स्टेशन पर अभियान चलाकर 26 नाबालिगों को छुड़ाया
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन को उज्जैन और फिर नागदा स्टेशन पर रोककर पुलिस, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और अन्य विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।