जयपुर: जयपुर में जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर महिला की हुई मौत
Jaipur, Jaipur | Jun 18, 2026 जयपुर। परकोटा क्षेत्र के चौकड़ी गंगापोल स्थित लवाण का घेर में गुरुवार दोपहर 12 बजे जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से शाकीरा नामक महिला की मौत हो गई। मकान मालिक समीर व किराएदार हथौड़े से गुमटी का छज्जा तोड़ रहे थे, तभी मलबा राहगीर महिला पर गिर गया। गंभीर घायल शाकीरा ने SMS अस्पताल में दम तोड़ दिया।