पन्ना: ग्राम ककरहा में जमीनी विवाद में पति-पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को पीटा गया, पति की उंगलियां कटीं
Panna, Panna | Dec 22, 2024 बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ककरहा में आज 22 दिसम्बर दिन रविवार दोपहर करीब 12 बजे जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी और दो नाबालिक बच्चियों के साथ बेरहमी मारपीट करने का मामला सामने आया है घायलो को खून से लतपथ अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घटना में पति की दोनो उंगलियां कट गई है।