रामनगर पुलिस ने एक गौ तस्कर को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 18, 2024 प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोवध निवारण अधिनियम में दर्ज मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्त आशीष पुत्र देशराज निवासी उजिहिनी आईमा थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।