कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेटस्पीच पर नोटिस: वैक्सीन के साइड-इफेक्ट पर जताया था विरोध
Sadar, Varanasi | May 18, 2024 वाराणसी में कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी अजय राय को निर्वाचन कार्यालय ने हेट स्पीच के लिए नोटिस जारी किया है। उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय पर वैक्सीन के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। आचार संहिता के दौरान गलत बयानबाजी की शिकायत की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नोटिस के बाद अजय राय से जवाब मांगा है