वाराणसी जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी के जुड़े मामले की हुई सुनवाई, अगली तारीख 29 मई को मुकर्रर
Sadar, Varanasi | May 19, 2024 वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण में जिला जज संजीव पांडेय की अदालत में ज्ञानवापी से जुड़े दो मामले की सुनवाई शनिवार को हुई। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से डाली गई याचिका जिसमें छत की मरम्मत करने की मांग की गई थी। जिससे कि चहल कदमी के कारण होने वाली किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इस पर आज दोनों पक्षों के द्वारा अपनी अपनी दलीलें पेश की गई।