हरसूद: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत हरसूद पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
Harsud, Khandwa | Jun 24, 2026 सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत हरसूद पुलिस द्वारा बुधवार शाम को सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। बुधवार शाम को हरसूद पुलिस ने पुलिस थाना हरसूद, थाना चौपाटी एवं संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद में आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के सुझाव बताएं।