रानीपुर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी रविवार को मुखबिर की सूचना पर उनके ही घरों से गिरफ्तार किए। बिजली चोरी के मुकदमे में वारंटी सरफराज को गढ़ जबकि चेक बाउंस के मुकदमे में वारंटी दीपक पुरोहित को सुमन नगर से गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम 4 बजे ये जानकारी रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई।