भोगांव: बेवर में किसान कल्याण केंद्र में 4 साल से सुविधाओं का अभाव, बिजली, पानी और शौचालय न होने से किसानों को परेशानी
बेवर क्षेत्र मे किसानो को उन्नत बीज, फसल सुरक्षा रसायन और कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गग्गरपुर के पास एक राजकीय बीज गोदाम और किसान कल्याण केंद्र स्थापित किया गया था। करीब 4-5 साल पहले 'मल्टी पर्पज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसोमिनेशन किसान कल्याण केंद्र' का निर्माण हुआ था, लेकिन यह केंद्र मूलभूत सुविधाओं के अभाव मे शोपीस बना हुआ है।