बलौदा: बलौदा पुलिस ने रामनगर से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 पाव देशी शराब जब्त
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी रोशन मिरी को रामनगर से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी शराब को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोशन मिरी देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है।