बरनाल थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करा कर जल्द कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।