डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में CMIS पोर्टल के माध्यम से 01 करोड़ से ऊपर के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और CMIS पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम, पावर ट्रांसमिशन और सिंचाई विभाग के अधूरे कार्यों पर असंतोष जताया।