दरभंगा: जेसीआई दरभंगा मिडटाउन ने बसतगंज के राजकीय मध्य विद्यालय में वाटर प्यूरीफायर लगाकर छात्रों को किया अन्नदान
विश्व प्रसिद्ध स्वयंसेवी संस्था जेसीआई की स्थानीय शाखा 'जेसीआई दरभंगा मिडटाउन' द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संस्था ने आज दरभंगा के राजकीय मध्य विद्यालय, बसतगंज में छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए दूसरे वाटर प्यूरीफायर का सफलतापूर्वक अधिष्ठापन किया। यह जानकारी सोमवार को दिन के 12.30 बजे दी गई।