चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय लैब साइंस डे पर कार्यक्रम आयोजित, जकारिया जेन्सन को दी गई श्रद्धांजलि
Churu, Churu | Apr 15, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की केंद्रीय प्रयोगशाला में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय लैब साइंस डे मनाया गया। यह दिवस लैब टेक्नीशियन डे के रूप में भी मनाया जाता है, जो माइक्रोस्कोप के आविष्कारक जकारिया जेन्सन की स्मृति को समर्पित है। इस अवसर पर प्रयोगशाला स्टाफ ने चिकित्सा क्षेत्र में लैब तकनीशियनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।