हज़ारीबाग: ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
हजारीबाग के अन्नदा स्कूल मैदान में ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच अन्नदा कॉलेज और ओमेगा पैंथर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। महापौर अरविंद राणा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। वहीं पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने की बात कही।