मुज़फ्फरनगर: काली नदी पुल के पास एनकाउंटर में बदमाश घायल, तमंचा और चोरी का 120 लीटर डीजल बरामद
जनपद मुज़फ्फरनगर के खालापार पुलिस और डीजल चोर गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। काली नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शहजाद के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी आसिफ फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, स्विफ्ट डिजायर कार और 120 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।