हाथरस: सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया, कब्जे से नगदी व सट्टा पेन बरामद
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से सट्टे की खाई-बाडी करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे 1165/- रूपये नगद व पर्चा सट्टा पेन बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में हाथरस गेट कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।