सगड़ी: जीयनपुर थाना की पुलिस टीम ने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sagri, Azamgarh | Apr 28, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने के मामले में वांछित आरोपी नेहाल हासिम पुत्र स्वर्गीय नजीर अहमद को बेरमा गेट के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।