सरकारी गौशालाओं में गौवंशों की हालत गंभीर बनी हुई है। हाल ही में ग्राम ग्योंडी की गौशाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मृत गायों को आवारा कुत्ते नोंचते देख प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। गौरक्षा बुंदेलखंड समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई और गौशालाओं में चारा-पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की