बरेली: बरेली में पुलिस का महाअभियान, 5 दिन में 301 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप: SSP ने दी जानकारी
बरेली पुलिस ने अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए महज 5 दिनों में 301 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है SSP ने दी जानकारी।