शाहबाद: टांडा अहिरान में आंधी-बारिश ने गरीब मजदूर के घर को पहुंचाया नुकसान, 18 हजार से अधिक का हुआ नुकसान
Shahbad, Baran | Aug 8, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र के टांडा अहिरान गांव निवासी राजमल जाटव के घर में रात को आई तेज आंधी-बारिश से काफी नुकसान हो गया। राजमल ने बताया कि तेज हवा के कारण घर पर लगी करीब 10 हजार रुपए की टिन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घर में रखा करीब 5 हजार रुपए का राशन भी खराब हो गया। इसके अलावा कूलर सहित अन्य घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।