महोबा: बिच्छू पहाड़िया कांशीराम कॉलोनी में शराब के नशे में युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 30 वर्षीय राम सिंह ने शराब के नशे में बरगद के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात एक ऑटो चालक ने युवक का शव पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।