शिवपुरी नगर: कैंची से काटे बाल, छीने गहने: शिवपुरी में दो किन्नरों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, 8 पर FIR, गिरफ्तारी के लिए धरना
शिवपुरी जिले के खतौरा में दो किन्नरों के साथ हुई मारपीट और बाल काटने की घटना के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे मामला गरमा गया। नेहा और मुस्कान किन्नर के समर्थन में बड़ी संख्या में किन्नरों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई।