बालोद: पिकअप से 87 हजार रुपए की डीएपी खाद चोरी कर ले गए चोर, गोदाम के खुले गेट को देखकर ग्रामीणों ने प्रबंधक को दी सूचना
Balod, Balod | May 30, 2026 बालोद जिले के कुसुमकसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिपरा स्थित सहकारी समिति के उपकेंद्र (सोसायटी) में अज्ञात चोरों ने खाद गोदाम को निशाना बनाते हुए 60 बोरी डीएपी खाद चोरी कर ली। चोरी गई खाद की कीमत करीब 87 हजार रुपये आंकी गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।