कामडारा: कामडारा में 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन
Kamdara, Gumla | Jun 24, 2026 कामडारा प्रखंड में 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-15 बालक वर्ग के मैच खेले गए, जिसमें कुल 17 टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग के मुकाबले मिशन मैदान तथा बालिका वर्ग के मैच ग्लॉसप मेमोरियल उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुए।