हरिद्वार: कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मौहल्ला तेलियान से एक वारंटी किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मौहल्ला तेलियान से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वारंटी संजय को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार था।