बागपत: कस्बा टटीरी स्थित समाधि गेट के निकट हाइवे पर बाइक सवार दंपत्ति को युवक ने मारी टक्कर, हादसे में दंपत्ति घायल
Baghpat, Bagpat | Sep 28, 2025 रविवार की शाम करीब साढे चार बजे कस्बा टटीरी निवासी राजीव के मुताबिक फतेहपुर निवासी धीर सिंह अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा टटीरी अपने रिश्तेदार के यहां पर आ रहे थे। जब वह कस्बा टटीरी स्थित समाधि गेट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।