फरसाबहार: थाना के पास ट्रक से 250 लीटर डीजल की चोरी
थाना के पास ट्रक से 250 लीटर डीजल चोरी, थाना से महज आधा किलोमीटर दूर सरईटोली स्थित बसंत पेट्रोल पंप में खड़ी गुरुवार की सुबह 9:30 बजे मिली जानकारी अनुसार कोयला लदी ट्रक से अज्ञात चोर करीब 250 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर प्लास्टिक की बाल्टी और चप्पल मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।