हुज़ूर: बैरागढ़ इलाके में रहने वाली 4 महीने की प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध हालत में मौत
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2026 बैरागढ़ इलाके में रहने वाली नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। जबकि पुलिस शुरुआती तौर पर आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। महिला ने 5 महीने पहले घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। सुसाइड से पहले उसका पति से अन्य महिला से बात करने को लेकर विवाद हुआ था।