बदनावर: विश्व आदिवासी दिवस पर,आदिवासी समाजजनों ने, एसडीएम को ज्ञापन देकर, शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
Badnawar, Dhar | Aug 1, 2024 विश्व आदिवासी दिवस के दिन शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व समाजजनों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया व अवकाश घोषित करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ,9 अगस्त को पूरे विश्व में आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।इस दिन शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।