बदनावर: ग्राम पिटगारा में, कंटेनर में चालक मृतावस्था में मिला,फोन नही उठाने पर, चला मौत का पता।
Badnawar, Dhar | Jul 31, 2024 बीती रात लेबड़ नयागांव फोरलेन पर यहां से कुछ दूर ग्राम पिटगारा में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कंटेनर में चालक मृतावस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक का नाम बनेसिंह पिता कमेरसिंह परिहार, 45 वर्षीय निवासी बमुलिया,खींची जिला सीहोर की मौत हो गई। शव का पीएम कर,परिजनों को सौंपा गया है।