बदनावर: बदनावर के मुलथान में चोरों ने बोला धावा,45 हजार नगदी समेत, 3 लाख रुपयों के सोने चांदी के आभूषण ले गए चोर।
Badnawar, Dhar | Jul 31, 2024 ग्राम मुलथान में विवेकानंद चौक में स्थित मकान पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला और मकान की अलमारी उठाकर घर के पीछे ले गए तथा उसमें रखी सोने चांदी की रकम एवं नकदी लेकर फरार हो गए। मकान मालिक मनोहर पिता वरदीचंद परमार को सुबह चोरी का पता चला।पुलिस ने मामला दर्ज कर,जांच शुरू कर दी है।