बदनावर: बदनावर में देर शाम को,बाबा बैजनाथ महादेव की द्वितीय शाही सवारी निकली,शिवालयों में लगा,भक्तो का तांता।
Badnawar, Dhar | Jul 30, 2024 श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को बदनावर नगर के प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भूतेश्वर महादेव के रुप में आकर्षक श्रंगार किया गया। श्रावण सोमवार के अवसर पर शिवालयों में सुबह से ही भक्तो का आना शुरू हो गया था। जो देर शाम तक जारी रहा।