मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन एक्वास रोड नदी पर बने पुल में आई दरारें, नगर वासियों ने जताया आक्रोश #jansamasya
मारवाड़ जंक्शन अखावास रोड बाईपास पर नदी पर बने 50 लाख रुपए की लागत से बने पुल में तीन जगह पर दरारें आ जाने से स्थानीय नगर वासियों एवं सामाजिक संगठन ने आक्रोश जताते हुए उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, मात्र दो महीने पुर्व इस नदी पर बने पुल में अचानक तीन जगह पर दरारें आ चुकी कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।