हनुमानगढ़: जंक्शन के बस स्टैंड के पास तीन युवकों ने एक युवक से की मारपीट, जंक्शन पुलिस ने दो युवकों को किया शांतिभंग में गिरफ्तार
जिला मुख्यालय पर हनुमानगढ़ जंक्शन के बस स्टैंड के पास रविवार को तीन युवकों द्वारा एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है सूचना मिलने पर मौके पर जंक्शन पुलिस पहुंची जंक्शन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दो युवक एक युवक से गाली गलौज कर रहे हैं मौके पर पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभंग गिरफ्तार किया है।