कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुक्रम में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे सहित एसडीएम संजय कुमार नागवंशी उपस्थित रहे।