मैहर: उप जेल मैहर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत 20 पौधों का रोपण
मैहर। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शनिवार को उप जेल मैहर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोनी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उप जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 20 पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।